Indonesia earth shaken by earthquake, magnitude 5.4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूकंप से हिली इंडोनेशिया की धरती, 5.4 रही तीव्रता

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2023 5:11 PM (IST)
भूकंप से हिली इंडोनेशिया की धरती, 5.4 रही तीव्रता
जकार्ता । इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप जकार्ता के समयानुसार 12:52 बजे आया। भूकंप का केंद्र मेंबरमो राया रीजेंसी से 58 किमी दक्षिण-पश्चिम में और जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था। रिपोर्ट के अनुसार, किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement