Advertisement
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस तल्ख अंदाज में दिया भाजपा के आरोपों का जवाब

गहलोत ने कहा कि, एक नेता रेल की पटरियों को उखाड़ फेंकने के नारे दे रहे थे तो एक अन्य देश में घूम-घूम कर सेना और पुलिस को सरकार के खिलाफ बगावत करने, उसके आदेशों की अवहेलना करने के लिए उकसा रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि, आज तो ऐसे कोई हालात नहीं हैं फिर क्यों सरकार विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया को आजादी से अपना काम नहीं करने दे रही ? क्यों उस गुजरात में लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आन्दोलन करने वालों पर देशद्रोह के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे स्वयं प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष आते हैं? क्यों किसानों को जगह-जगह लाठी-गोली बरसा कर जेलों में बंद किया जा रहा है?
गहलोत ने कहा कि सच वही है जो मैं बार-बार कहता हूं। ये फास्सिट संगठन और मनोवृत्ति के लोग हैं। लोकतंत्र इनके सपनों में भी नहीं आता।
री गहलोत ने कहा कि, इंदिरा गांधी का अपमान करके भाजपा देश की 60 करोड़ महिलाओं और उनकी हिम्मत-हौंसले का भी अपमान कर रही है। भाजपा और उसके नेता देश की जनता को यह नहीं बताते कि, पाकिस्तान को तोड़कर बंगला देश इंदिरा जी ने बनाया? यह भी नहीं बताते कि अटल बिहारी वाजपेई सरीखे नेता ने तब उन्हें दुर्गा बताया था? वे देश को यह भी नहीं बताते कि, वह श्रीमती गांधी ही थीं जिन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, राजा- महाराजाओं के प्रीविपर्स बंद किए और गरीबी हटाने के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रम आरंभ किए।
उन्होंने कहा कि, यह गांधी की ही दूरदर्शिता थी जिन्होंने 43 साल पहले देश में जनसंख्या नियंत्रण करने, कच्ची बस्ती और अतिक्रमण हटाने, पेड़ लगाने के कार्यक्रम शुरू किए। आज ये ही सब समस्याएं हैं जिनकी वजह से देश पिछड़ रहा है। गहलोत ने कहा कि, कहीं कोई ज्यादती हुई भी तो उसका समर्थन नहीं किया जा सकता पर वे इंदिरा जी ने तो नहीं कीं। उन्होंने कहा कि, जेटली सहित भाजपा के तमाम नेताओं में यदि जरा सी भी नैतिकता, ईमानदारी और सच के साथ चलने की हिम्मत है तो उन्हें गांधी की आलोचनाओं के लिए देश से माफी मांग कर उनके दिए कार्यक्रमों पर तेजी से अमल शुरू करना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


