Advertisement
निर्यात बढ़ने के साथ भारतीय खिलौना उद्योग में दिखा जबरदस्त ग्रोथ

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते निर्यात, मजबूत उत्पादन इकोसिस्टम और आयात पर निर्भरता कम होने से भारतीय खिलौना उद्योग की सफलता साफ दिखती है।
खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इसे प्रमुख क्षेत्रों में शामिल किया है। सरकार का लक्ष्य है, 'मेड इन इंडिया' खिलौनों के लिए वैश्विक बाजार बनाना। सरकार ने इसके लिए कई पहल की है, जैसे गुणवत्ता मानकों को अनिवार्य करना, सीमा शुल्क बढ़ाना और राष्ट्रीय खिलौना कार्य योजना (एनएपीटी)। इनसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनने में मदद मिली है, जिन्हें दुनिया भर में सराहना मिल रही है।
साल 2014-15 से 2022-23 के बीच भारतीय खिलौने, खेल सामग्री और खेल उपकरणों का निर्यात 239 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि आयात 52 प्रतिशत घटा है।
वर्तमान में भारतीय खिलौना बाजार का आकार 1.7 बिलियन डॉलर है और साल 2032 तक इसके 4 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। जिसमें सालाना वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
देश के खिलौना निर्यातकों का कहना है कि अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी जैसे देशों के खरीदारों ने उनके उत्पादों में दिलचस्पी दिखाई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


