Indian telecom regulator backs net neutrality with recommendations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेट निरपेक्षता पर ट्राई ने कहा, भेदभाव रहित होनी चाहिए इंटरनेट सेवाएं

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 नवम्बर 2017 7:24 PM (IST)
नेट निरपेक्षता पर ट्राई ने कहा, भेदभाव रहित होनी चाहिए इंटरनेट सेवाएं
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मंगलवार को नेट निरपेक्षता से जुड़ी अपनी सिफारिशें सौंप दी। इन सिफारिशों का लंबे समय से इंतजार था। ट्राई ने कहा है कि इंटरनेट सेवाएं भेदभावरहित होनी चाहिए। इसके साथ ही ट्राई ने सरकार को इसकी गतिविधियों पर निगरानी के लिए एक संस्था स्थापित करने का सुझाव दिया है। नियामक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सेवा प्रदाताओं को किसी भी व्यवस्था, समझौते या अनुबंध में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, चाहे वह किसी व्यक्ति के साथ हो, वास्तविक या कानूनी हो या किसी भी नाम से पुकारे जाएं, जिसकी सामग्री, प्रेषक या प्राप्तकर्ता, प्रोटोकॉल या उपभोक्ता उपकरण के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का प्रभाव डालता है।’’ इसमें यह भी कहा गया है कि भेदभावरहित व्यवहारों पर प्रस्तावित सिद्धांतों का दायरा विशेष रूप से ‘इंटरनेट एक्सेस सेवाओं’ पर लागू होता है, जो आम तौर पर जनता के लिए उपलब्ध होती हैं। ट्राई ने कहा है कि इंटरनेट एक्सेस सेवा एक ऐसे सिद्धांत द्वारा शासित हो, जो सामग्री में किसी भी तरह हस्तक्षेप या भेदभाव को रोके। संस्था ने कहा है कि इंटरनेट एक्सेस सेवा प्रदाता ट्रैफिक प्रबंधन के लिए उचित जांच-परख कर सकते हैं, बशर्ते कि यह समानुपातिक, तात्कालिक व पारदर्शी हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement