Advertisement
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 76,000 के पार

बाजार के जानकारों के मुताबिक, सकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी के लिए 22,950, 22,800 और 22,600 एक सपोर्ट लेवल है। उच्च स्तर पर 23,100, 23,250 और 23,400 एक रुकावट का स्तर है।
आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा और सर्विसेज इंडेक्स में तेजी बनी हुई है। ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स में दबाव बना हुआ है।
सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, इन्फोसिस, आईटीसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, एचयूएल, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स हैं। जोमैटो, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और एसबीआई टॉप लूजर्स हैं।
एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख, अक्षय चिंचालकर के अनुसार, जिस गिरावट की कल शुरुआत हुई है, उसका निकट अवधि का लक्ष्य 22,830 है। 14 दिन से बाजार ओवरसोल्ड से ऊपर बने हुए हैं। इस कारण हम कोई बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता में हरे निशान में हैं। हालांकि, चीन के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत बढ़कर 79.41 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.05 प्रतिशत बढ़कर 75.87 डॉलर प्रति बैरल पर है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


