Advertisement
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 557 अंक उछला

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, सन फार्मा, नेस्ले, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और जोमैटो टॉप गेनर्स थे। टाटा स्टील, एमएंडएम, इन्फोसिस, टाइटन और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।
डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसा बढ़कर 85.97 पर बंद हुआ। 10 जनवरी के बाद यह पहला मौका है जब डॉलर के मुकाबले रुपया इस स्तर पर बंद हुआ है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड, देवर्ष वकील के अनुसार, "निफ्टी 5 फरवरी, 2025 के बाद पहली बार अपने 50-डे एक्सोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) से ऊपर बंद हुआ। हाल के निचले स्तरों से 1,200 अंकों की मजबूत रैली के बाद, शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को अपनी बुलिश पॉजिशन का फिर से आकलन करना चाहिए क्योंकि बाजार 23,200-23,400 के स्तर के बीच मजबूत प्रतिरोध क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। निफ्टी के लिए समर्थन अब 22,950-23,000 की सीमा में बढ़ गया है।"
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मिश्रित हुई थी। सुबह करीब 9.31 बजे सेंसेक्स 7.77 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,340.29 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 2.25 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,192.90 पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 20 मार्च को 3,239.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, पिछले 29 सत्रों से शुद्ध बिकवाली के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 3,136.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
--आईएएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


