आतंकवादी लॉन्च पैड पर हमले के लिए
बेहतरीन हमलावर सैनिकों को चुना गया। इस गुप्त हमले पर नियंत्रण रेखा के
पास स्थित उरी, पुंछ और बिंभेर सेक्टर की स्थानीय खुफिया इकाइयों की नजर
थी। विशेष बलों के दस्ते में चार हमलावर टीमें थीं जिनमें लगभग 100 सैनिक
शामिल थे। इनमें से तीन हमलावर टीम थी और एक हथियारबंद टीम थी जिसके सभी
फौजी भारी हथियारों को चलाने में निपुण थे। भारी हथियारों में आग के गोले
फेंकने वाले आरपीओ7, आतंकियों से हथियाई गई पीके मशीनगन और रॉकेट लॉन्चर
शामिल थे। 9 और 4 पैरा कमांडो की इन टीमों को 12-12 फौजियों की टीमों में
बांट दिया गया था। इन छोटी टीमों को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में
रात के अंधेरे में केल, तुतमारी गली, नंगी टेकरी और बालनोई पोस्ट से भेजा
गया था।
इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना का ध्यान हटाने के लिए सेना के
विशेष बलों ने पाकिस्तानी चौकियों पर गोलाबारी कर पैरा कमांडो को कवर दिया।
आतंकियों के ‘वेटिंग सेक्शन’ कहे जाने वाले लॉन्च पैड को तबाह करने के लिए
कमांडो ने आधी रात को अपना सफर शुरू किया। नाइट विजन डिवाइस का इस्तेमाल
करके कंमाडो ने जंगल के रास्ते आतंकी लॉन्च पैड की ओर बढऩा शुरू किया।