indian origin student studying in cornell university found dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका में कॉर्नेल में पढ रहा भारतीय मूल का लापता छात्र मृत मिला

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 5:44 PM (IST)
अमेरिका में कॉर्नेल में पढ रहा भारतीय मूल का लापता छात्र मृत मिला
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में कॉर्नेल विश्वविद्यालय में पढने वाला भारतीय मूल का 20 वर्षीय एक छात्र मृत पाया गया। वह कई दिनों से लापता था। आलाप नरसिपुरा नाम का यह छात्र कॉर्नेल्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का वरिष्ठ छात्र था। वह इस बुधवार से लापता था। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी पुलिस ने न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस, इथाका पुलिस विभाग और इथाका दमकल विभाग के सहयोग से उसका शव शुक्रवार को फॉल क्रीक से बरामद किया। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी पुलिस ने नरसिपुरा की पहचान की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि अधिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, नरसिपुरा के मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है लेकिन किसी गडबडी की आशंका नहीं है। पुलिस ने इथाका में खाइयों और आसपास के इलाकों में खोज की थी। इससे पहले अधिकारियों ने एक परामर्श जारी कर नरसिपुरा की कद-काठी व हुलिया बताया था। वह 17 मई को तडके कॉर्नेलपरिसर में दिखा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement