Indian-origin businessman Indra Nooyi will step down as CEO of PepsiCo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय मूल की कारोबारी इंद्रा नूयी पेप्सिको की सीईओ पद छोड़ेंगी

khaskhabar.com: सोमवार, 06 अगस्त 2018 6:56 PM (IST)
भारतीय मूल की कारोबारी इंद्रा नूयी पेप्सिको की सीईओ पद छोड़ेंगी
पर्चेज (अमेरिका)। भारतीय मूल की कारोबारी इंद्रा के. नूयी वैश्विक खाद्य व पेय की प्रमुख कंपनी पेप्सिको, इंक. की मुख्य अधिशासी का पद अक्टूबर में छोड़ देंगी। कम्पनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी के मुताबिक, इसके निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से रमोन लगुर्ता (54) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में चुना है, जो नूयी (62) की जगह लेंगे। हालांकि, नूयी 2019 की शुरुआत तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नूयी कंपनी के साथ 24 साल काम करने के बाद 3 अक्टूबर को पद छोड़ेंगी, उन्होंने अंतिम 12 साल सीईओ के तौर पर काम किया है। इसमें कहा गया कि वह सुचारु और निर्बाध परिवर्तनकाल सुनिश्चित करने के लिए 2019 की शुरुआत तक चेयरमैन बनी रहेंगी। लगुर्ता को कंपनी के निदेशक मंडल में भी चुना गया है, जो 3 अक्टूबर से प्रभावी होगा।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement