Indian Army troops have inflicted heavy damage to Pakistan Army posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक ने सीजफायर का किया उल्लंघन, तबाह की PAK सेना की कई चौकी, 1 जवान शहीद

khaskhabar.com: शनिवार, 17 अगस्त 2019 8:28 PM (IST)
पाक ने सीजफायर का किया उल्लंघन, तबाह की PAK सेना की कई चौकी, 1 जवान शहीद
श्रीनगर। पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर ( Nowshera Sector) में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन (Seasefire) कर दिया है। खबरों के मुताबिक, आज सुबह 6:30 पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की आेर से भारतीय सीमा पर मोर्टार दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाब देते हुए कई पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिकों को भी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना के एक जवान ने आज सुबह पाकिस्तानी गोलीबारी में अपनी जान गंवा दी। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान एक भारतीय भी सैनिक शहीद हो गया। शहीद सैनिक का नाम लांस नायक संदीप थापा था। 35 वर्षीय संदीप देहरादून के निवासी थे और वह पाकिस्तान सेना की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक,'पाकिस्तान ने एलओसी के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में छोटे हथियारों और मोटार्र से गोलीबारी शुरू की।' बता दें, इससे पहले गुरुवार सुबह सात बजे जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो पाकिस्तान ने अचानक सेना की चौकियों पर निशाना बनाते हुए बडे़ हथियारों से भारी गोलाबारी शुरू कर दी। जिले के मेंढर सब डिवीजन के कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पर बसे गांवों पर भी गोले दागे गए। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था।
सेना ने मोर्चा संभालते हुए नापाक हरकत का जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान पीओके के बट्टल में पाकिस्तानी सेना के करीब एक दर्जन जवान मारे गए थे। इसके बाद सीमापार से गोलाबारी बंद कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि पाक अधिकृत बट्टल में 12 से अधिक जवान मारे गए। इस घटना के बाद आईबी और एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सीमापार से होने वाली हर गतिविधि पर सेना नजर बनाए हुए है। वहीं, सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को व्यापक नुकसान पहुंचा। इसके बाद पाक ने अपने आवाम के आक्रोश को शांत कराने के लिए पांच भारतीय जवानों के मारे जाने जाने की झूठी खबर फैला दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement