Advertisement
भारतीय सेना ने झारखंड में इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन का रखा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना में झारखंड के आदिवासी युवा अपनी सेवा देते आ रहे हैं। फौज बहाली में यहां के आदिवासियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त हों, इस दिशा में सेना पहल करे। लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने भरोसा दिलाया कि स्थानीय जीओसी के माध्यम से आदिवासियों को सेना में बहाली के लिए प्रशिक्षण समेत अन्य सभी सहयोग किया जाएगा।
लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने इस वर्ष जमशेदपुर में डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र पुरी, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, कर्नल वीएस आडकर और मेजर जनरल एमपी सिंह भी मौजूद रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


