Indian American Peter Jacob loses Congressional race-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेट जैकब चुनाव हारे

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 4:36 PM (IST)
भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेट जैकब चुनाव हारे
न्यूयॉर्क। भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेट पीटर जैकब न्यूजर्सी से प्रतिनिधि सभा का चुनाव हार गए हैं। केरल में जन्मे समाज सेवी न्यू जर्सी के सेवन्थ कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट में 15 प्रतिशत मतों से हार गए। यहां किसी भी इलाके में भारतीय मूल के अमेरिकियों की ज्यादा आबादी नहीं है। कांग्रेस के लियोनार्ड लांस पारंपरिक तौर पर रिपब्लिकन सीट से फिर से चुनाव जीत गए हैं। लेकिन उनके वोट प्रतिशत में कमी आई है। इस बार उन्हें 55 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि पिछली बार उन्हें 59.25 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। गौरतलब है कि आज अमेरिका में नया राष्ट्रपति भी चुना जाना है। वोटों की गिनती जारी है। ज्ञातव्य है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर बढत बनाई हुई है। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ? यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement