Advertisement
भारत एक दशक में 'कमजोर पांच' से शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन ने भारत को वित्त के मामले में सबसे समावेशी देशों में से एक बना दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आयकर और जीएसटी सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि इन सुधारों से 2.5 लाख करोड़ रुपए की बचत सुनिश्चित है। जीएसटी की वजह से त्योहारी सीजन में बिक्री ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जीएसटी सुधारों से कीमतें कम हुई हैं, ऋण प्रवाह सुचारू हुआ है, कर व्युत्क्रमण संबंधी मुद्दों का समाधान हुआ है और विवादों में कमी आई है, जिससे अंततः उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागत में कमी आई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल के बदलाव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत उन टॉप 5 देशों में शामिल है, जिनके पास अपनी 4जी तकनीक है। इस स्वदेशी 4जी तकनीक, जिसे भारत टेलीकॉम स्टैक कहा जाता है, को बीएसएनएल के लगभग 1 लाख टावरों पर इस्तेमाल किया गया है। इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और ब्रॉडबैंड का दायरा बढ़ा है। यह तकनीक अब वैश्विक निर्यात के लिए भी तैयार है।
पीएम मोदी ने यूपीआई की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने सबको गलत साबित किया और आज दुनिया के 50% डिजिटल लेनदेन भारत में होते हैं। यूपीआई ने वैश्विक डिजिटल भुगतान बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


