India to Monitor Chinese Activities in Indian Ocean Using Guardian Drone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत ‘सी गार्डियन’ से रखेगा चीन पर नजर, बढेगी हिंद महासागर में ताकत

khaskhabar.com: रविवार, 20 अगस्त 2017 11:12 AM (IST)
भारत ‘सी गार्डियन’ से रखेगा चीन पर नजर, बढेगी हिंद महासागर में ताकत
नई दिल्ली। डोकलाम सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले दो महीनों से तनातनी बनी हुई है। हिंद महासागर में चीन लगातार अपनी ताकत को बढा रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए अमेरिका ने भारत की समुद्री ताकत बढाने के लिए 22 गार्डियन ड्रोन बेचने जा रहा है। अमेरिका एंव अंतरराष्ट्रीय सामरिक विकास, जनरल एटॉमिक्स के मुख्य कार्यकारी विवेक लाल ने कहा कि इसे अमेरिका-भारत द्विपक्षीय रक्षा संबंध को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्होनें कहा इसे रक्षा संबंधों के साथ-साथ अमेरिका में 2 हजार नई जॉब्स का निर्माण भी होगा। आपको बता दें कि भारत की समुद्री सीमा 7300 किमी लंबी है। ऐसे में सी-गार्डियन ड्रोन सेनाओं का अहम रक्षा उपकरण साबित होगा। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये ड्रोन लगातार 40 घंटे तक उड़ान भर सकता है और दुश्मन पर नजर बनाए रख सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement