Advertisement
भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

तालिबान के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोमवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के पकतिया, पकतिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 36 आम नागरिक मारे गए, जबकि 163 अन्य घायल हो गए।
रिपोर्टों का हवाला देते हुए, फितरत ने कहा कि रविवार रात पकतिका के गयन जिले, पकतिया के त्समकानी जिले और कुनार के मनोगई जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हमलों में 36 आम नागरिकों की मौत हुई और 163 अन्य घायल हुए, साथ ही तीन रिहायशी घर पूरी तरह नष्ट हो गए।
फितरत के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जेट विमानों ने त्समकानी जिले के मंडोखेल गांव में एक नागरिक घर पर बमबारी की, जिसमें एक बुज़ुर्ग व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई और परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब स्थानीय निवासी बचाव कार्य के लिए इकट्ठा हुए, तो उस इलाके में दूसरी बार बमबारी की गई, जिसमें 28 ग्रामीणों की मौत हो गई और 158 अन्य घायल हो गए।
फितरत ने आगे कहा कि गयन ज़िले के वालुस्त गांव में एक और नागरिक घर पर बमबारी की गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई; मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मनोगई जिले के बारोलो गांव में हवाई हमले में एक नागरिक घर को निशाना बनाया गया, जिससे संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।
इससे पहले दिन में, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अफ़ग़ान प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा करते हुए इसे 'कायरतापूर्ण आक्रामकता' करार दिया था।
–आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


