Advertisement
31 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित होगा इंडिया स्टोन मार्ट 2019

यह 50,000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 20,000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र एग्जीबिशन एरिया होगा। इस वर्ष के मेगा मार्ट में दुनिया भर के 484 से अधिक एग्जीबिटर्स की ओर से स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं, जिनमें 350 भारतीय एवं 134 विदेशी एग्जीबिटर हैं। इस मार्ट में 25,000 से अधिक ट्रेड विजिटर्स के आने की सम्भावना है।
इसमें सात देश (तुर्की, चीन, इटली, ब्राजील, ईरान, स्पेन एवं ताइवान) और भारत से 17 राज्य भाग लेंगे, जिसमें गुजरात, ओड़िशा व झारखंड के स्टेट पैवेलियन लगाए जाएंगे।
स्टोन मार्ट के पूर्व के संस्करणों की भांति इस बार भी 1-2 फरवरी को आयोजित किया जाने वाला ‘जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल’ इसका मुख्य आकर्षण होगा। मार्ट के साथ समवर्ती रूप से आयोजित किया जाने वाला यह फेस्टिवल नवीन विचारों, चर्चाओं व अन्वेषण करने का मंच साबित होगा। इस फेस्टिवल में उपस्थित होने वाले लोगों को कई प्रसिद्ध आर्किटेक्ट्स के अनुभवों व जानकारी का लाभ प्राप्त होगा।
‘शिल्पग्राम‘ इस मार्ट की एक अन्य प्रमुख विशेषता होगी, जो पत्थर के कारीगरों को अपनी कला दिखाने व प्रदर्शित करने का एक स्थान है। यह सीडोएस की ओर से तथा रूरल नॉन फार्म डेवलपमेंट एजेंसी (रूडा) के सहयोग से लगाया जाएगा। यह स्थान कारीगरों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार के शिल्पग्राम में सम्पूर्ण भारत के 31 कारीगर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्टोन कम्यूनिटी के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से अपने कौशल व उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


