India signs OECD Convention to prevent tax evasion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, ओईसीडी समझौते पर हस्ताक्षर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 07:44 AM (IST)
कर चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, ओईसीडी समझौते पर हस्ताक्षर
पेरिस। भारत ने कर चोरी के इरादे से कम कर वाले देशों में मुनाफे के हस्तांतरण से कंपनियों को रोकने के लिए आर्थिक सहकारिता और विकास संगठन (ओईसीडी) बहुपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ओईसीडी में आयोजित एक समारोह में बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बेस इरोसिजन और प्रॉफिट शिफ्टिंग (बीईपीएस) को रोकने के लिए कर संधि संबंधित उपायों को लागू करने के लिए बहुपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए और उन्होंने कर चोरी से निपटने के वैश्विक प्रयासों में सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’ जेटली ओईसीडी की बैठकों में भाग लेने के लिए पेरिस की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement