उन्होंने कहा,
‘‘तिब्बत भौतिक रूप से भले ही पिछड़ा है, लेकिन आध्यात्मिक रूप से वह बेहद
समृद्ध है। भौतिक रूप से विकास के लिए हमें चीन के साथ रहने की जरूरत है,
क्योंकि यह हमारे हित में है। सरकार (चीन) को परस्पर लाभ के लिए अच्छा
महसूस करना चाहिए।’’ तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने हालांकि कहा, ‘‘चीन को
हमें अर्थपूर्ण स्वशासन, स्वायत्तता प्रदान करना चाहिए तथा तिब्बत के
पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए। चीन में तिब्बती बौद्धों की संख्या सर्वाधिक
है। कई चीनी बुद्धिजीवी हमारी मांगों का समर्थन करते हैं।’’
चीन के
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने दलाईलामा की यात्रा पर विरोध
जताया और कहा कि बीजिंग भारत से इस बारे में कड़ा विरोध दर्ज करेगा।
चीन
ने दलाईलामा की यात्रा को लेकर भारत के राजदूत विजय गोखले के समक्ष अपना
विरोध दर्ज किया। वहीं, भारत ने मंगलवार को कहा कि दलाईलामा के अरुणाचल
प्रदेश के दौरे के पीछे उसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है और चीन को उसके
आपसी मामलों में दखलंदाजी न देने की नसीहत दी थी।