Advertisement
आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के तीन सिद्धांतों पर काम कर रहा भारत : पीयूष गोयल

आत्म-विश्वास को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक समान हितधारक के रूप में भागीदारी करते हुए महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के आत्मविश्वास के साथ, एक मजबूत स्थिति से दुनिया के साथ जुड़ता है।
उन्होंने आत्मरक्षा का मतलब भारतीयों की सुरक्षा और मानव जाति के व्यापक हितों की रक्षा करने से समझाया, जो कि जी-20 शिखर सम्मेलन की थीम वसुधैव कुटुम्बकम - "एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य" के अनुरूप है।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने जीएसटी सुधार को लेकर कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर कर का बोझ कम होगा उपभोग आधारित विकास को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, "हाल ही में हमने भारत में जीएसटी अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में बड़े बदलाव देखे हैं, जिससे यह प्रणाली काफी सरल हो जाएगी, उपभोक्ताओं पर कर का बोझ कम होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता खर्च और उपभोग आधारित विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा।"
इस कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अलावा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
चंद्रबाबू नायडू ने पूर्वी तट पर पोर्ट बनाने की योजना को लेकर कहा, "हमारे 1000 किलोमीटर के पूर्वी तट पर, हम हर 50 किलोमीटर पर एक पोर्ट बनाने की योजना बना रहे हैं। राज्य के अंदर, हम और अधि एयरपोर्ट भी बना रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि हम आंध्र प्रदेश में सबसे अच्छा लॉजिस्टिक्स सिस्टम बनाना चाहते हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर हम हमेशा से पहले नंबर पर रहे हैं। अब हमने बिजनेस करने की स्पीड भी बढ़ा दी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


