India Global will host panel discussion on Indo-China relations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत-चीन संबंध पर पैनल चर्चा की मेजबानी करेगा इंडिया ग्लोबल

khaskhabar.com: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 08:24 AM (IST)
भारत-चीन संबंध पर पैनल चर्चा की मेजबानी करेगा इंडिया ग्लोबल
नई दिल्ली। भारत एवं चीन के बेहतर संबंधों के अध्ययन करने के लिए गठित इंडिया ग्लोबल सेंटर फॉर चाइनीज स्टडीज (आईजीसीसीएस) द्वारा 28 फरवरी को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल में एक बैठक एवं भारत -चीन के बेहतर संबंध व समझ विषय पर एक परिर्चचा का आयोजन किया जाएगा। परिर्चचा में भारत -चीन संबंध को जानने वाले बुद्धिजीवी एवं विचारक हिस्सा लेंगे। ग्लोबल इंडिया सेंटर फॉर चाइनीज स्ट्डीज के गठन का उद्देश्य चीन के साथ भारत के रिश्ते को और बेहतर बनाने के बारे में अधिक जानने-समझने के लिए अध्ययन करना है। इस बात की जानकारी इंडिया ग्लोबल सेंटर फॉर चाइनीज स्ट्डीज के निदेशक प्रसून शर्मा ने दी। इस पैनल चर्चा के संबंध में आईजीसीसीएस के निदेशक प्रसून शर्मा ने बताया कि भारत-चीन और दुनिया में निरंतर और टिकाऊ विकास के लिए गुणवत्ता के परिणाम, शोध और नवीन विचारों के निर्माण के लिए दोनों देशों को एक विशिष्टए गुणवत्ता वाले उत्पादकों के लिए विश्व स्तर के थिंक टैंक बनना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement