India corrected historic blunder by abrogating Article 370 : Dharmendra Pradhan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत ने आर्टिकल 370 को रद्द कर ऐतिहासिक गलती सुधारी : धर्मेंद्र प्रधान

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 3:03 PM (IST)
भारत ने आर्टिकल 370 को रद्द कर ऐतिहासिक गलती सुधारी : धर्मेंद्र प्रधान
भुवनेश्वर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि भारत ने जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को रद्द कर एक ऐतिहासिक गलती सुधारी है। प्रधान ने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करके एक ऐतिहासिक गलती सुधारी है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की इच्छाशक्ति के कारण ही भारत में जम्मू एवं कश्मीर का एकीकरण संभव हुआ। केंद्रीय मंत्री ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर रन फोर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एक विशाल व्यक्तित्व के स्वामी थे, जिन्होंने एक आधुनिक और एकीकृत भारत के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो भारत महानता की अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचता। बालासोर में रन फोर यूनिटी कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement