Advertisement
इंडिया बुल्स मेगा मॉल पर फैसला : ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर को लगा झटका, ब्याज समेत पैसा लौटाने का आदेश

चेयरपर्सन वीनू गुप्ता ने आदेश दिया कि बिल्डर ग्राहकों द्वारा जमा कराई गई पूरी राशि पर 10.80% वार्षिक ब्याज जोड़कर भुगतान करे। यह ब्याज राशि पैसा जमा होने की तारीख से लेकर रिफंड मिलने की तारीख तक देय होगी।
अथॉरिटी ने मंजू गहलोत और लक्ष्मण गहलोत के मामलों में भी बिल्डर की उस दलील को ठुकरा दिया जिसमें उन्होंने ग्राहकों की ओर से देरी की बात कही थी। रेरा ने स्पष्ट किया कि 2018 में प्रोजेक्ट पूरा होने के बावजूद 2020 तक कब्जा नहीं देना और एग्रीमेंट निष्पादित न करना बिल्डर की गंभीर लापरवाही है। यह फैसला उन तमाम बिल्डरों के लिए एक चेतावनी है जो बिना उचित कागजी कार्रवाई के ग्राहकों का पैसा फंसाकर बैठ जाते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


