Advertisement
26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को भारत लाने की तैयारी,भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यर्पण करने को कहा

सरकार ने इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज को भारत सौंपने की मांग की है। जम्मू कश्मीर में हुई कई आतंकी वारदातों के अलावा हाफिज सईद मुंबई में हुए 26-11 हमले का भी मास्टरमाइंड है। इस आतंकवादी हमले में अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हुई थी। भारत के अलावा भी कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है।
हाफिज सईद और उसके संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी घोषित किया है। हाफिज का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है। इस आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है। आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद जेल में बंद किया जा चुका है।
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पाकिस्तान पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते रखने का इच्छुक है और आतंकवाद पर अंकुश लगाने का इरादा रखता है तो उसे इस प्रत्यर्पण अनुरोध को लेकर सकारात्मक कदम उठाना चाहिए।
गौरतलब है कि पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को प्रोत्साहन के आरोप लगते रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकवादी साजिशों में शामिल रहे दाऊद इब्राहिम सरीखे असामाजिक तत्वों व आतंकवादियों को अपने यहां शरण भी दी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


