India and Nepal Sign Eight agreement to Strengthen Cooperation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल में 50 हजार मकान बनवाएगा भारत, दोनों देशों के बीच हुए 8 करार

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 5:44 PM (IST)
नेपाल में 50 हजार मकान बनवाएगा भारत, दोनों देशों के बीच हुए 8 करार
नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें से चार नेपाल में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण से संबंधित हैं। एक करार के तहत भारत अब नेपाल में 50 हजार घर भी बनाएगा। प्रधानमंत्री देउबा पांच दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे है। जून में पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने नरेंद्र मोदी और शेर बहादुर देउबा नेतृत्व में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद ट्वीट कर कहा, सहयोग के नए तंत्रों की स्थापना। भारत और नेपाल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते। भारत ने नेपाल में अप्रैल 2015 को आए भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यो के लिए एक अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई थी। समझौतों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके काउंटर पार्ट शेर बहादुर देउबा ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी दोस्ती को पहले से भी ज्यादा मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल को ये भरोसा दिलाना चाहता है कि उसके विकास के लिए पूरी मदद देगा। दोनों देशों ने कातिया-कुशा और रक्सौल-परवानीपुर क्रॉस बॉर्डर ट्रांसमिशन लाइन का भी इनॉगरेशन किया। मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच डिफेंस और सिक्युरिटी एक बड़ा मुद्दा है। इसके पहले देउबा का राष्ट्रपति भवन में ऑफिशियल वेलकम किया गया। देउबा स्टेट गेस्ट के तौर पर राष्ट्रपति भवन में ही रुके हैं। देउबा ने गुरुवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की। इन समझौतों पर बनी सहमति

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement