Advertisement
भारत-इंडोनेशिया ने फिलिस्तीन में न्यायसंगत और स्थायी शांति के लिए दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

इंडोनेशिया ने कहा कि क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देने में भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों देशों के रक्षामंत्रियों ने 2025 गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा और उनकी द्विपक्षीय चर्चाओं के सकारात्मक प्रभावों को याद किया। उन्होंने इस बात को भी सराहा कि 352 इंडोनेशियाई सैन्य कर्मियों ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। दोनों देशों ने विभिन्न बहुपक्षीय मंचों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।
समुद्री डोमेन जागरूकता, साइबर सुदृढ़ीकरण और संयुक्त ऑपरेशनल तैयारी में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। रक्षा उद्योग सहयोग के विस्तार करने पर भी चर्चा हुई। वार्ता में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की मजबूती पर बातचीत की गई। भारत द्वारा प्रस्तावित संयुक्त रक्षा उद्योग सहयोग समिति बनाने का इंडोनेशिया ने स्वागत किया।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रक्षा सहयोग समझौते और संयुक्त रक्षा सहयोग समिति के कार्यों को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी है। साथ ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ती सैन्य साझेदारी को लेकर भी बातचीत हुई। दोनों देशों ने तीनों सेनाओं के बीच बढ़ते संयुक्त अभियानों और अभ्यासों की प्रगति की सराहना की। इनमें सुपर गरुड़ शील्ड, गरुड़ शक्ति, समुद्र शक्ति, मिलन, तथा आगामी एयर मैन्युवर एक्सरसाइज शामिल हैं। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सैन्य शिक्षा संस्थानों में आपसी विजिट और अधिकारी आदान-प्रदान में वृद्धि का निर्णय लिया, जिससे इंटरऑपरेबिलिटी और ज्ञान-साझेदारी बढ़ेगी।
इस दौरान समुद्री सुरक्षा एवं बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी जोर दिया गया। भारत और इंडोनेशिया ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को प्राथमिकता दी। आसियान के नेतृत्व वाले मंचों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई गई। समुद्री समन्वय, डोमेन अवेयरनेस और संयुक्त सुरक्षा पहलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पनडुब्बी तकनीक, रक्षा चिकित्सा और फार्मा सहयोग पर भी वार्ता की गई है। इंडोनेशिया ने भारत की पनडुब्बी निर्माण क्षमता, विशेष रूप से स्कॉर्पीन श्रेणी कार्यक्रम और सप्लाई-चेन प्रबंधन को अत्यंत मूल्यवान बताया और इससे सीखने की इच्छा जताई।
दोनों देशों द्वारा रक्षा चिकित्सा, सैन्य स्वास्थ्य और फार्मा अनुसंधान, तकनीकी हस्तांतरण और मेडिकल क्षमता निर्माण पर भी विचार किया गया है। दोनों देशों ने फिलिस्तीन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान भारत की ओर से इंडोनेशिया को विशेष भेंट स्वरूप भारतीय सेना की रिमाउंट वेटरनरी कोर द्वारा प्रशिक्षित घोड़े और एक सेरेमोनियल कैरेज उपहार में देने की घोषणा की गई। दोनों रक्षा मंत्रियों ने बैठक के परिणामों पर संतोष जताया और उच्च-स्तरीय संपर्क बनाए रखने, व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने तथा रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में संरचित प्रबंधन को जारी रखने का संकल्प लिया। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह वार्ता इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


