Advertisement
भारत और जर्मनी के हैं प्रगाढ़ संबंध : देवनानी

देवनानी ने बुंडेस्टाग की कार्यप्रणाली, संसद संचालन की पद्धति, समितियों की भूमिका और सांसदों के कार्य-कलापों का सूक्ष्म अध्ययन किया। उन्होंने संसद भवन के ऐतिहासिक एवं आधुनिक पहलुओं को भी समझा, जिसमें द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी में लोकतंत्र की पुनः स्थापना की प्रेरणादायक गाथा शामिल है।
इंडो जर्मन फाउंडेशन के साथ चर्चा
देवनानी का जर्मनी में इन्डो जर्मन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया। फाउंडेशन ने देवनानी के सम्मान में भोज का आयोजन किया। इसमें जर्मनी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे। भारत के विभिन्न राज्यों के तकनीकी विशेषज्ञ से देवनानी ने तकनीकी प्रगति के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा की।
देवनानी ने कहा कि जर्मनी में बसे भारतीय भारत का गौरव है। भारत और जर्मनी के संबंध केवल व्यापारिक और कूटनीतिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और मानवतावादी हैं। प्रवासी भारतीय जर्मनी में दो सभ्यताओं के सेतु हैं। देवनानी ने कहा कि भारत की आजादी की क्रांतिकारी आंदोलन से जर्मनी का सहयोग रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


