India and America are two important engines for the development of the world: Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व के विकास के लिए भारत और अमेरिका दो महत्वपूर्ण इंजन: मोदी

khaskhabar.com: रविवार, 12 अगस्त 2018 6:17 PM (IST)
विश्व के विकास के लिए भारत और अमेरिका दो महत्वपूर्ण इंजन: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विश्व के विकास के लिए भारत और अमेरिका को दो महत्वपूर्ण इंजन है। साथ ही कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप का ध्यान और भारत में हमारी प्राथमिकता नवाचार और उद्यमशीलता पर है। इन दोनों में इस संबंध को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार व वीजा नीतियों से संबंधित अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत और अमेरिका की समृद्धि के लिए ट्रंप के ²ष्टिकोण से इत्तेफाक रखते हैं। मोदी ने कहा कि एक मजबूत भारत-अमेरिका साझेदारी के माध्यम से मैं हमारे लोगों की समृद्धि के लिए उनके दृष्टिकोण से इत्तेफाक रखता हूं। यह साझेदारी महत्वपूर्ण समानताओं, अन्य विषयों में आतंकवाद से मुकाबला और भारत-प्रशांत क्षेत्र में विकास और स्थिरता के प्रसार पर आधारित है। मोदी ने इस साल के स्वतंत्रता दिवस से पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से कई बार मुलाकात की है। हम बातचीत के माध्यम से संपर्क में रहते हैं। जापान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत व अमेरिका एक चतुष्कोण का हिस्सा हैं, जिसे भारत-प्रशांत में शांति के लिए पिछले साल पुनर्जीवित किया गया है। भारत-प्रशांत भौगोलिक व रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। मोदी की यह टिप्पणी नई दिल्ली में अगले महीने होने वाले भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता से पहले आई है। इस वार्ता में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पियो व जिम मैटिस हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement