India alliance will continue, no problem anywhere: Sitaram Yechury-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडिया गठबंधन चलती रहेगी, कहीं कोई समस्या नहीं : सीताराम येचुरी

khaskhabar.com: सोमवार, 09 अक्टूबर 2023 3:55 PM (IST)
इंडिया गठबंधन चलती रहेगी, कहीं कोई समस्या नहीं : सीताराम येचुरी
पटना । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने सोमवार को दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन चलती रहेगी और देखने वाले देखते रहेंगे, समर्थन करने वाले समर्थन करते रहेंगे। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडिया गठबंधन में कहीं कोई समस्या नहीं है। पत्रकारों ने एनडीए के इंडिया में फूट के बयान पर पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने दीजिए, हमें उनसे कोई मतलब नहीं है, हमें देश की जनता से मतलब है और वे समर्थन कर रहे हैं। सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने सीधे कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह सब चलता रहेगा। येचुरी ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एजेंसियों का गलत उपयोग हो रहा है। 5,000 लोगों पर केस करो और 23 लोगों पर कं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement