Indefinite dharna agitating fast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनिश्चित कालीन धरने को लेकर आन्दोलन तेज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 7:44 PM (IST)
अनिश्चित कालीन धरने को लेकर आन्दोलन तेज
बाड़मेर। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की और से शिक्षक एसीपी प्रकरण को लेकर 23 जनवरी से जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.शि. कार्यालय के समक्ष शुरू किये जा रहे अनिश्चित कालीन धरने को लेकर आन्दोलन तेज कर दिया गया है। वही धरना प्रदर्शन मे जिले भर के शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने संगठन की 18 उपशाखाओ के अध्यक्षों को निर्देशित कर रविवार 22 जनवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर बैठको का आयोजन कर धरना प्रदर्शन में भाग लेने के निर्देश दिये । ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 11 बजे आयोजित होगी बैठके - जिला मंत्री घमडाराम कडवासरा ने बताया कि जिला संघ के आहवान पर बाडमेर ,बालोतरा, बायतु, चौहटन, धनाऊ,धोरीमन्ना, सिणधरी,शिव, गिडा,पाटौदी, कल्याणपुर, सेडवा, सिवाना, समदडी, गडरारोड रोड, रामसर सहित गुडामालाणी पंचायत समिति मुख्यालयो पर ब्लॉक अध्यक्ष की अध्यक्षता मे बैठको का आयोजन होगा जिसमे 23 जनवरी के धरने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा ।

[@ यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement