Increase income by cultivating oilseeds-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तिलहन की खेती कर बढ़ाएं आमदनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 8:40 PM (IST)
तिलहन की खेती कर बढ़ाएं आमदनी
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र, महेंद्रगढ़ की ओर से डेरोहली अहीर गांव में किसानों के सेमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों की संबोधित करते हुए केन्द्र के वरिष्ठ संयोजक डाॅक्टर सुबेसह यादव ने कहा कि खाद्य तेलों की आपूर्ति के लिए देश को काफी मात्रा में आयात करना पड़ता है और काफी खर्च होता है। आयात खर्च को कम करने और खाद्य तेलों की पूर्ति के लिए किसानों को तिलहनी फसलों की खेती को प्रमुखता देनी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में तिल की खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है। तिल की खेती के प्रति किसानों को प्रेरित करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से गांव में 25 एकड़ भूमि में प्रदर्शन लगाए गए हैं। ताकि इन्हें देखकर किसान अधिक से अधिक संख्या में तिल की खेती कर सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement