Inauguration of weekly yoga camp in Shyam Bagichi Dham-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्याम बगीची धाम में सप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मई 2024 6:58 PM (IST)
श्याम बगीची धाम में सप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ
सिरसा। श्याम बगीची धाम के तत्वाधान में योग भारती हरियाणा के सहयोग से श्री श्याम बगीची परिसर में सप्ताहिक निशुल्क योग शिविर का आयोजन शुरु किया गया। शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक सुरेश तायल व सहायक योग शिक्षिका रश्मि भुड्डी ने साधकों को योग क्रियाएं करवाई। शिविर में योग भारती के योग कक्षा प्रांत प्रमुख सुरेश तायल ने अपनी सहयोगी रश्मि भुड्डी के साथ सभी बंधुओं एवं मातृशक्ति को विभिन्न आसन प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने विभिन्न एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स पर भी विस्तार से चर्चा की सभी साधकों ने बहुत ही तन्मयता के साथ योगाभ्यास का आनंद उठाया। शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि आयुष विभाग से डॉ. हेमा राम कुमावत ने शिरकत कर ज्योत प्रज्जवलित कर शिविर का शुभरंभ् किया। श्री श्याम बगीची के मुख्य सेवक पवन गर्ग, कृष्ण कुमार, नत्थू राम सिंगला सहित अन्य बंधुओं ने मुख्य अतिथि और मुख्य योग प्रशिक्षक को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य योग प्रशिक्षक सुरेश तायल ने एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स के बारे में विस्तार से बताते हुए इसकी विधि करवाई। उन्होंने बताया कि एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स से हम अपने शरीर मेें उत्पन्न कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक लगेगा। उन्होंने सभी से इस निशुल्क योग शिविर में आकर आरोग्य लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर के समापन पर सभी साधकों को गिलोय का काढ़ा पिलाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement