Inauguration of the second floor of Jorhat Press Club-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असम : जोरहाट प्रेस क्लब के दूसरे माले का उद्घाटन

khaskhabar.com: शनिवार, 06 सितम्बर 2025 12:09 PM (IST)
असम : जोरहाट प्रेस क्लब के दूसरे माले का उद्घाटन
जोरहाट। जोरहाट के पूर्व सांसद तपन कुमार गोगोई ने रविवार को जोरहाट प्रेस क्लब के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया। यह सभागार क्लब के दूसरे माले पर लगभग दस लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसका उपयोग विभिन्न बैठकों और समारोहों के लिए किया जाएगा। गौरतलब है कि सांसद रहते हुए तपन कुमार गोगोई ने अपनी सांसद निधि से जोरहाट प्रेस क्लब के लिए दस लाख रुपये स्वीकृत किए थे। इन्हीं निधियों से भवन निर्माण कार्य पूरा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद गोगोई ने फीता काटकर सभागार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के सदस्य बिराज बरुआ और प्रियंका सेनापति ने फूलाम गामोछा पहनाकर किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में जोरहाट जिला भाजपा अध्यक्ष शांतनु पुजारी, पूर्व विधायक हेमंत कलिता, जोरहाट नगर पालिका की अध्यक्षा लखिमी खारघरिया, नगर पालिका पार्षद रंजीत सैकिया सहित शहर के कई वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement