Inauguration Ceremony of Student Teachers at Rajasthan Vidyapeeth: Prof. Sarangdevot said--m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विद्यापीठ में छात्राध्यापकों का दीक्षारंभ समारोह : प्रो. सारंगदेवोत बोले-जीवन में सफलता के साथ अच्छा इंसान बनना जरूरी

khaskhabar.com: सोमवार, 11 अगस्त 2025 7:28 PM (IST)
राजस्थान विद्यापीठ में छात्राध्यापकों का दीक्षारंभ समारोह : प्रो. सारंगदेवोत बोले-जीवन में सफलता के साथ अच्छा इंसान बनना जरूरी
उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बीए बीएड और बीएससी बीएड के नव-आगंतुक छात्राध्यापकों के लिए 'दीक्षारंभ समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, प्रो. मुनेश चंद्र त्रिवेदी और प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने नवप्रवेशित छात्रों से कहा कि सफलता के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सही उपयोग करने और आत्मनिर्भरता पर जोर देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि "जीवन में जितनी बड़ी जोखिम होगी, सफलता भी उतनी ही बड़ी मिलेगी।" उन्होंने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास को भी सफलता के लिए आवश्यक बताया। प्रो. सारंगदेवोत ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और छात्रों में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को फिर से स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: प्रो. मुनेश चंद्र त्रिवेदी
मुख्य अतिथि प्रो. मुनेश चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली में सिर्फ नंबरों पर ध्यान देने की प्रवृत्ति की आलोचना की और कहा कि व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी है। उन्होंने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए बताया कि इसमें छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया है। उन्होंने एआई और वोकेशनल शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही और कहा कि बच्चों के विकास की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है।
इससे पहले, प्राचार्य डॉ. सरोज गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा केवल चार दीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश चौबीसा ने किया और आभार डॉ. अमी राठौड़ ने व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement