इस पर शाहरुख ने पुलिस में अपना केस दर्ज कराया कि केकेआर के जीतने के बाद
उनके बच्चे और उनके कुछ दोस्त स्टेडियम में आए। उस समय वहां के सिक्योरिटी
गार्ड विकास दल्वी ने उन्हें स्टेडियम से जाने को कहा। इस पर शाहरुख ने
दल्वी से कहा कि बच्चे उनके साथ हैं और उन्हें कोई छू नहीं सकता। उसके बाद
शाहरुख ने कहा कि उन्हें गुस्सा तब आया जब उनसे किसी ने बुरे तरीके से बात
की। इस घटना के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख पर 5 साल का बैन लगा
दिया था। अब इस मामने पर पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए
रिपोर्ट में कहा कि हमें कोई सुबूत नहीं मिले हैं, जिससे पता चले कि शाहरुख
ने अपने बच्चों के सामने गाली दी थी।