Advertisement
बिहार में जीविका दीदी बनीं 'सीएम, आत्मनिर्भर बनकर महिलाओं को दिखा रहीं राह

सबौर की स्वर्ण संध्या भारती ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम मशरूम की खेती कर रहे हैं। इससे हम लोगों को काफी फायदा हो रहा है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण लेकर मशरूम उत्पादन शुरू किया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (पीएमईजीपी) से 10 लाख रुपए की सहायता मिलने के बाद आज उनके घर का हर कमरा मशरूम उत्पादन का केंद्र है। पहले हम लोगों के पास नहीं था, लेकिन पीएमईजीपी की सहायता से आज हमारे अच्छे दिन वापस आ गए हैं।"
जगदीशपुर के पुरैनी गांव की फरहाना ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम पहले कुछ नहीं करते थे, लेकिन जब से समूह में जुड़े और 50 हजार का लोन लेकर खुद का काम शुरू किया। आज हम अपनी खुद की सिल्क साड़ी बुनाई शुरू कर चुके हैं और आज ऑर्डर पर साड़ियां बनाकर कई परिवारों तक पहुंचा रहे हैं। मेरे साथ 150 महिलाएं जुड़कर काम कर रही हैं।" उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
यूको बैंक के ईडी विजय कांबले ने आईएएनएस को बताया कि महिलाओं को उद्यम के जरिए वित्तीय रूप से सशक्त करने से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे समाज की सूरत बदल जाती है। बिहार में ‘जीविका दीदी’ सचमुच विकास की नई सीएम बनकर उभरी हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


