Advertisement
बंगाल में एक ही परिवार की महिलाएं बजा रहीं हैं ढाक, काका-श्वसुर की सीख में जेठानी , ननदें और मासी सब मिलकर कर रहीं हैं मंत्रमुग्ध प्रदर्शन

ये सभी एक ही परिवार की बहुएं, ननदें और सासें हैं, जो मिलकर ढाक के ताल पर एकता की मिसाल पेश कर रही हैं।
इनके प्रदर्शन ने पहले गांव की महिलाओं को प्रेरित किया और फिर धीरे-धीरे यह टोली बनी – "माँ काली महिला ढाकी दल", जो अब नारीशक्ति का प्रतीक बन गई है।
अब यह महिला ढाकी दल न सिर्फ दुर्गा पूजा में, बल्कि मनसा पूजा, गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी बुलाया जाता है।बांकुड़ा, पुरुलिया, बर्धमान, यहां तक कि झारखंड के धनबाद और देवघर तक इनका प्रदर्शन सराहा गया है।
इस वर्ष की दुर्गा पूजा में उन्हें कुमारपुर, चलबलपुर, जमताड़ा और धनबाद की पूजा समितियों से विशेष निमंत्रण मिला है — खास तौर पर नवपत्रिका जुलूस और विसर्जन शोभायात्राओं में ढाक बजाने के लिए।
बर्नपुर की इन महिला ढाकियों की टोली आज पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा की स्रोत बन गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


