Important dredging work to deepen the Tangri River bed in Ambala resumed today: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंबाला में टांगरी नदी के तल को गहरा करने हेतु मिट्‌टी निकालने का महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से हुआ शुरू : अनिल विज

khaskhabar.com: बुधवार, 26 नवम्बर 2025 5:13 PM (IST)
अंबाला में टांगरी नदी के तल को गहरा करने हेतु मिट्‌टी निकालने का महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से हुआ शुरू : अनिल विज
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में टांगरी नदी को गहरा करने के लिए नदी तल से मिट्‌टी निकालने का बहुत महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य पहले भी शुरू हुआ था, मगर तब कुछ रुकावटे डाल दी गई, लेकिन अब यह शुरू हो गया है। टांगरी नदी तल को आठ फुट गहरा किया जाएगा और 11 फुट का तटबंध बनाया जाएगा ताकि निचले इलाकों में पानी न आए। विज आज अंबाला के चंदपुरा पुल पर टांगरी नदी तल में प्रारंभ हुए मिट्‌टी की खुदाई (डि-सिलटिंग) के कार्य का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नदी तल में से मिट्‌टी निकालने का कार्य तीन एजेंसियों को सौंपा गया है। पहली एजेंसी रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड टांगरी पुल तक कार्य करेगी, दूसरी एजेंसी जगाधरी रोड से शाहपुर तक और तीसरी एजेंसी गांव शाहपुर से दुराना तक मिट्‌टी निकालने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि पहली एजेंसी ने रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड तक काम शुरू कर दिया है और शेष एजेंसियां भी जल्द कार्य शुरू करेंगी, जिसके लिए सैम्पलिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि नदी तल से मिट्‌टी निकालने से आने वाली बाढ़ से होने वाली बर्बादी से बचा जा सकेगा। विज ने बताया कि लगभग तीन माह में कार्य को पूरा खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।
नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद नहीं हुआ था ज्यादा नुक्सान
गौरतलब है कि नदी तल को गहरा करने के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सिंचाई विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस साल बरसातों से पहले यह कार्य किया गया था और बरसातों में इसी बार टांगरी नदी में रिकार्ड 43 हजार क्यूसिक पानी आने के बावजूद आसपास बसी कालोनियों को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ था। अब नदी तल को आठ फुट तक और गहरा किया जा रहा है साथ ही रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ बांध को भी पक्का किया जा रहा है जिससे आसपास क्षेत्रों में पानी से बचाव होगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, भरत कोछड़, फकीरचंद सैनी, मदनलाल, संजीव अत्री, गुरपाल माजरा, रवि जाट, विकास चौहान व अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement