IMA favor of the accused doctors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरोपी डॉक्टरों के पक्ष में खड़ी हुई आईएमए

khaskhabar.com: रविवार, 29 जनवरी 2017 9:18 PM (IST)
आरोपी डॉक्टरों के पक्ष में खड़ी हुई आईएमए
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) में रविवार को एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हाल ही में मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया द्वारा चार डॉक्टरों को जारी किए गए नोटिस पर चर्चा की गई। बैठक में सर्व सम्मति से इन सभी डाक्टरों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने पर चर्चा की गई। इसके साथ जांच पर सवाल उठाते हुए जांच को गलत ठहराया। आईएमए सचिव के मुताबिक पहले सीएमओ द्वारा जांच की गई थी, जिसमें इन सभी डाक्टरों के खिलाफ कोई तथ्य नहीं पाए गए थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज द्वारी भी जांच की गई जिसे भी कोई विपरीत सबूत नहीं पाए गए थे।

[@ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement