Illegal mining crackdown in Bayana, 6 arrested.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बयाना में अवैध खनन पर कसी नकेल, 6 गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जनवरी 2026 3:36 PM (IST)
बयाना में अवैध खनन पर कसी नकेल, 6 गिरफ्तार
बयाना। क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज परिवहन व पुलिस और खनन विभाग ,वन विभाग ने संयुक्त अभियान तेज करते हुए सख्त कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 डंपर और 1 कम्प्रेशर मशीन जब्त की गई है। सदर थाना पुलिस ने खंडा बोल्डर पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक वीरेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि पत्थर कैर-खानखेड़ा क्षेत्र के वन संरक्षित पहाड़ से अवैध रूप से निकाले गए थे और परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement