Illegal liquor was sold in autorickshaw in Jaipur, two arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में ऑटोरिक्शा में बेच रहे थे अवैध शराब, दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 29 मई 2021 11:17 AM (IST)
जयपुर में ऑटोरिक्शा में बेच रहे थे अवैध शराब, दो गिरफ्तार
जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात अवैध शराब बिक्री करते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश ऑटो रिक्शा में अवैध शराब भरकर बेच रहे थे, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई है। डीसीपी साउथ हरेंद्र कुमार महावर ने बताया कि अवैध शराब बेचते आरोपित नरेश कुमार निवासी सदर झुंझुनू हाल बाबा रामदेव नगर कच्ची बस्ती महेश नगर और संजय सांसी निवासी निवाई टोंक हाल शिव पार्वती कॉलोनी मानसरोवर को गिरफ्तार किया गया है। देर शाम एसएचओ घनश्याम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की दो ऑटो रिक्शा में चालक अवैध शराब बिक्री करने के लिए सुल्तान नगर सुलभ कंपलेक्स के पास घूम रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध ऑटो रिक्शा को पकड़ा गया।
तलाशी में ऑटो रिक्शा में अवैध शराब भरी मिली। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से अवैध देसी शराब के 584 क्वार्टर व 45 बीयर की बोतल बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दोनों ऑटो रिक्शा को भी जप्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement