Advertisement
आईआईटी-जेईई और NEET परीक्षा की तारीखों का ऐलान, यहां देखें

तिथियां घोषित किए जाने से अब छात्रों में परीक्षाओं को लेकर संशय दूर हो गया है और छात्र अपनी तैयारी सुचारु रूप से कर सकेंगे।
गौरतलब है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सलाह पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट और जेईई की परीक्षा का कार्यक्रम तैयार किया है। छात्रों से ऑनलाइन चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री निशंक ने कोरोना संकट काल के दौरान छात्रों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब भी दिए।
इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने नीट परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। अप्रैल माह में नीट परीक्षाओं के लिए एडमिशन कार्ड जारी किए जाने थे, लेकिन यह कार्ड जारी नहीं किए गए और फिर मंत्रालय ने नीट परीक्षाएं स्थगित करने की सूचना जारी कर दी।
परीक्षाओं की तिथि घोषित करने के साथ ही छात्रों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं में एक और सुविधा प्रदान की गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब छात्रों को प्रवेश परीक्षाएं देने के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। जेईई की मुख्य प्रवेश परीक्षा समेत विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने इसके लिए आवश्यक प्रावधान किए हैं।
इस सुविधा के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र ऑनलाइन फॉर्म के साथ ही अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र व शहर चुन सकेंगे, परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के आधार पर अभ्यर्थियों को उनका नजदीकी परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


