Advertisement
अगर राहुल गांधी में साहस होता तो वे चुनाव में मिली हार को स्वीकार करते: गिरिराज सिंह

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'वोट चोरी' कांग्रेस की समस्या है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का अपना अलग ही नाटकीय अंदाज है। राहुल गांधी अपनी हार छिपाने के लिए कहानियां गढ़ते हैं और झूठे आश्वासन देते हैं। जब चुनाव में हार मिलती है तो वे अपनी असफलता स्वीकार करने के बजाय दूसरों पर आरोप मढ़ने लगते हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी में जरा भी साहस होता तो वे अपनी हार को खुले तौर पर स्वीकार करते। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब उमर अब्दुल्ला और एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले भी यही कह रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस या विपक्षी दल महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना या कर्नाटक जैसे राज्यों में जीत हासिल करते हैं, तब वे कभी यह नहीं कहते कि वोट चोरी हुए लेकिन जब हार होती है, तो तुरंत ईवीएम में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाने लगते हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक ड्रामा करार दिया।
एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले द्वारा विपक्ष के ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज किए जाने पर भी गिरिराज सिंह ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर कभी वोट चोरी हुई भी है तो वह कांग्रेस के शासनकाल में हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दौर में तो बैलेट बॉक्स तक छीने जाते थे। इसी कारण सुप्रिया सुले अब सच्चाई बोल रही हैं और सही बात कह रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


