If Delhi government changes, it will be easy to remove the state government: Shivpal Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली की सरकार बदले तो प्रदेश सरकार को हटाने में होगी आसानी : शिवपाल यादव

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 7:24 PM (IST)
दिल्ली की सरकार बदले तो प्रदेश सरकार को हटाने में होगी आसानी : शिवपाल यादव
इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। जसवंतनगर में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप लोग दिल्ली की सरकार बदलवाने का काम कर दो तो प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार की पटरियों को उखाड़ने में आसानी हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। भाजपा संविधान बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि सुना है जसवंतनगर में कोई संत जैसे कपड़े पहने हुए बाबा आए थे। लेकिन, उन्हें संतों जैसा ज्ञान नहीं है। अगर संत होते तो सत्य नारायण की कथा में वितरित किए जाने वाले प्रसाद को चूरन नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि प्रदेश की परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे हैं, अफसर ऐसे लोगों को पकड़ नहीं पा रहे हैं। यह लोग आज तक किसी भी नौजवान को नौकरी नहीं दे पाए।
--- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement