IB alert, LeT operative can attack via parachute Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईबी अलर्ट, पैराशूट के जरिए हमला कर सकते हैं लश्कर आतंकी

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 11:52 PM (IST)
आईबी अलर्ट, पैराशूट के जरिए हमला कर सकते हैं लश्कर आतंकी
आम तौर पर पाकिस्तानी सेना उसी वक्त फायरिंग करती है, जब आतंकियों की घुसपैठ करानी हो। सूत्रों का कहना है कि लश्कर आर्थिक और तकनीकी तौर पर बेहद सक्षम आतंकी संगठन है। यह संगठन भारतीय जमीन पर हमला करने के लिए कुछ भी कर सकता है। बता दें कि भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक सरकार के अलावा खुद हाफिज सईद भी काफी भडक़ा हुआ है। हाल ही में उसने धमकी देते हुए कहा था कि पाक सेना भारत को बताएगी कि असली सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है। मुंबई पर हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड सईद पाकिस्तान की जमीन पर लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है, लेकिन पड़ोसी मुल्क उस पर लगाम कसने में नाकाम रहा है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement