IAS Naresh Kumar Goyal Assumes Charge as Commissioner of Agriculture-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईएएस नरेश कुमार गोयल ने सम्भाला आयुक्त कृषि का कार्यभार

khaskhabar.com: बुधवार, 01 अप्रैल 2026 7:10 PM (IST)
आईएएस नरेश कुमार गोयल ने सम्भाला आयुक्त कृषि का कार्यभार
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नरेश कुमार गोयल ने बुधवार को पंत कृषि भवन में आयुक्त कृषि का कार्यभार ग्रहण किया तथा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने चिन्मयी गोपाल को भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वाेपरि हैं तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नवाचार, तकनीकी विस्तार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गोयल ने कहा कि राज्य में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने खरीफ एवं रबी फसलों के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे किसान तक पहुंचाने के लिए धरातलीय स्तर पर निगरानी और समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनायें। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि संभव हो सके।
गोयल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए फसल विविधीकरण, जल संरक्षण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना समय की मांग है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नवाचारों को प्रोत्साहित करें तथा किसानों को प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नई तकनीकों से जोड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement