IAF Chief B S Dhanoa To Begin France Visit From Tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वायु सेना प्रमुख बिरेंदर सिंह कल से 4 दिवसीय फ्रांस के दौरे पर

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 2:02 PM (IST)
वायु सेना प्रमुख  बिरेंदर सिंह कल से 4 दिवसीय फ्रांस के दौरे पर
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बिरेंदर सिंह धानोआ सोमवार से फ्रांस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के प्रयास के तहत हो रही है। अपनी यात्रा के दौरान एयर चीफ मार्शल धानोआ फ्रंसीसी सशस्त्र बलों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बैठकों के दौरान मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य में दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। यात्रा का मुख्य लक्ष्य द्विपक्षीय संबंधों में सुधार, रक्षा संबंधों को बढ़ावा देना और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के अन्य क्षेत्रों की रूपरेखा तय करना होगा।’’ धनोआ फ्रांसीसी वायु सेना मुख्यालय और कुछ परिचालन वायुअड्डों का दौरा भी करेंगे। बयान के अनुसार, वह फ्रांसीसी सैन्य विमानन उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे और इंडियन राफेल पीएमटी इंफ्रास्ट्रक्चर का भी दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement