मुम्बई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मार्कंडेय काटजू द्वारा उन्हें ‘खाली दिमाग’ कहने का हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया है। अमिताभ ने कहा कि हां मेरा दिमाग खाली है। काटजू अक्सर विवादित बयान देते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने गत 17 सितंबर को अपने एक सोशल मीडिया पेज पर अमिताभ को निशाने पर लेते हुए लिखा था कि अमिताभ बच्चन का दिमाग खाली है और चूंकि अधिकतर मीडियाकर्मी उनकी तारीफ करते नहीं अघाते, मुझे लगता है कि उनका भी दिमाग खाली है।
यह जवाब दिया महानायक ने