Advertisement
मुझे भारत में राजस्थान सबसे अलग और खूबसूरत लगा - सोल कैंपबेल

आर्सेन वेंगर से मिली सलाह के बारे में चर्चा करते हुए कैंपबेल ने कहा, "उन्होंने मुझे अपना गेम खेलने की सलाह दी। उनकी सोच बहुत बढ़िया थी। उनके पास एक सिस्टम था और वे बस खिलाड़ियों को खेलने के लिए भेजते थे। उन्हें पता था कि खिलाड़ियों से बेस्ट कैसे निकलवाना है। वे अक्सर उन खिलाड़ियों का करियर कई साल बढ़ा देते थे जो मानसिक और शारीरिक रूप से खत्म हो चुके लगते थे। करियर को फिर से खड़ा करने की उनकी काबिलियत खास थी। वे कई खिलाड़ियों से कम से कम दो से चार साल अतिरिक्त निकलवा लेते थे। मैंने उनकी सोच को पूरी तरह से माना और इसका फायदा मुझे अपने करियर में मिला।"
50 साल के हो चुके सोल कैंपबेल ने आर्सेनल के लिए 211 मैच खेले, जिसमें 12 गोल किए और कई खिताब जीते। इसमें दो प्रीमियर लीग टाइटल और तीन एफए कप शामिल हैं। कुल 503 मैचों में उन्होंने 20 गोल किए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


