Husband and wife jumped from the seventh floor, quarrel was happening for many days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पति-पत्नी ने सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, कई दिनों से हो रहा था झगड़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2023 8:22 PM (IST)
पति-पत्नी ने सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, कई दिनों से हो रहा था झगड़ा
नोएडा। नोएडा में सेक्टर-58 थाना इलाके में कई महीनों से बंद पड़ी एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से पति-पत्नी ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों में कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। यह घटना नोएडा के सेक्टर-59 के बी-25 स्थित एक बिल्डिंग में हुआ। मरने वालों की पहचान राकेश प्रजापति और कंचन के रूप में हुई। राकेश बिल्डिंग की चौकीदारी करता था और यहीं रहता था। राकेश दिल्ली के हाउस नंबर-489, गली नंबर-17, चांदबाद का निवासी था। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरूआती जांच में दोनों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
आसपास काम करने वाले गार्ड ने बताया कि दोनों कभी-कभार घर से बाहर आते थे। उनका मिलना-जुलना किसी से नहीं था। यहां पर राकेश बिल्डिंग की चौकीदारी के लिए था। पुलिस ने उस कमरे की तलाशी ली, जिसमें दोनों रहते थे। दोनों काफी समय यहां रह रहे थे। उन्होंने घर का पूरा सेटअप तैयार कर रखा था।
एसीपी सुशील कुमार ने बताया कि इमारत से काफी दूर की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें स्पष्ट तो नहीं, लेकिन, लग रहा है कि पहले महिला बिल्डिंग से कूदी, उसके बाद पुरुष कूदा है। दोनों के तीन बच्चें हैं। तीनों बच्चे दिल्ली स्थित राकेश के घर पर थे।
एसीपी ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। घटना के पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस बात को लेकर राकेश का भाई भी आया था। वह अपने साथ बच्चों को लेकर चला गया था।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement