इन सब की साधना से साधक देव तुल्य हो जाता है।
सहस्त्रनाम में देवी के एक हजार नामों की सूची है। इसमें उनके गुण हैं व कार्य के
अनुसार नाम दिए गए हैं। सहस्त्रनाम के पाठ करने का फल भी महत्वपूर्ण है। इन नामों
से हवन करने का भी विधान है। इसके अंतर्गत नाम के पश्चात नम: लगाकर स्वाहा लगाया
जाता है।हवन की सामग्री के अनुसार उस फल की प्राप्ति होती है। सर्व कल्याण व कामना
पूर्ति हेतु इन नामों से अर्चन करने का प्रयोग अत्यधिक प्रभावशाली है। जिसे
सहस्त्रार्चन के नाम से जाना जाता है। सहस्त्रार्चन के लिए देवी की सहस्त्र
नामावली जो कि बाजार में आसानी से मिल जाती है कि आवश्यकता पड़ती है।